भींडर थानाधिकारी विजेंदर सिंह जी शेखावत ने की अनूठी पहल

मंगलवार को ग्राम पंचायत हिंता में गाँव के मोतबीर , जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली व गाँव वासियों के सहयोग पर चर्चा की ।। साथ ही अपराध में कमी लाने के लिये गाँव मे , मंदिरों में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिये लोगों को प्रेरित किया ।।ग्राम पंचायत हिंता सरपंच माधव लाल अहीर ने सबसे पहले गांव हिंता में सीसी टीवी लगवाने की घोषणा की ।। हिंता पंचायत अब रहेगी तीसरी आँख की नज़र में ।। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी प्रभु लाल यादव , बिट अधिकारी हनुमान जी , पुर्व सरपंच प्रभु लाल जी , अभय सिंह जी शक्तावत , भगवान दास जी , अशोक जी काबरा , भवर लाल जी चौबीसा ,हेमराज जी अहीर सहित मोतबीर जन उपस्थित रहे ।।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!