गो. ति.108 श्री इंद्रदमनजी महाराज श्री एवं श्री विशाल बावा जन्माष्टमी महोत्सव के पर्व पर श्री जी सेवा में पधारे नाथद्वारा
श्री नाथद्वारा में स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में जन्माष्टमी महोत्सव एवं नंद महोत्सव के पर्व पर श्री जी प्रभु की सेवा एवं लाड लड़ाने प्रधान पीठ के पीठाधीश्वर गो.ति.108 श्री इंद्रदमन जी महाराज श्री एवं गो.ची. 105 श्री विशाल बावा एवं बड़े बहू जी अ. सौ.का. श्रीमती राजेश्वरी जी गोस्वामी 15 अगस्त 2022 सोमवार को सांयकाल नाथद्वारा पधारे! इस अवसर पर वल्लभ कुल परिवार के स्वागत एवं अगवानी के लिए मंदिर के अधिकारी जी श्री सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सीईओ श्री जितेंद्र ओझा ने गुलदस्ता एवं माल्यार्पण कर महाराज श्री का स्वागत किया! इस अवसर पर मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, मंदिर के पंड्या परेश नागर,कीर्तनीया गली के जमादार अनिल सनाढ्य, समाधानी उमंग मेहता, निरंजन सनाढ्य, विजय गुर्जर, कैलाश पालीवाल आदि सेवक उपस्थित थे!
इनपुट : नरेंद्र पालीवाल
