आजादी के अमृत महोत्सव पर बिखरी देशभक्ति की स्वर लहरियां
तिरंगी आभा से सुशोभित दिखा रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड
हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया – झंडा ऊंचा रहे हमारा
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान शुक्रवार को सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
हज़ारों बच्चों ने एक सुर में 16 मिनट की अवधि में विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय दिया।
