उदयपुर के सवीना थाने इलाके में हनी ट्रैप और इक्स्टॉर्शन का मामला
उदयपुर सवीना इलाके में एक हनी ट्रेप का मामला सामने आया हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर के सवीना इलाके के तुलसी नगर निवासी, गोवर्धन सिंह को हनी ट्रेप में फंसाने की कोशिश की गई। गोवर्धन सिंह एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक (PTI) नियुक्त हैं। सवीना पुलिस स्टेशन में दो दिन पूर्व लिखवाई गई रिपोर्ट के अनुसार 22 जुलाई को गोवर्धन के फोन पर एक मेसेज आया और उसके बाद एक महिला से फोन पर बात हुई। महिला ने उन्हें तितड़ी स्थित एक कमरे पर बुलाया, जहां कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कुछ अशील फोटो खींच वीडियो बना कर उस से करीब 20 लाख रूपए की मांग की गई। रिपोर्ट के अनुसार रकम नहीं देने पर उसके बच्चे को मारने की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 28 जुलाई कुछ लोगों को पकड़ा है और पूछताछ की जा रही हैं।
