रीट परीक्षा मे जनेऊ उतरवाना सनातन धर्म का अपमान :जोशी
उदयपुर । हार्दिक कुमार व्यास पुत्र जगदीश जी व्यास पालोदा इस देश का नागरिक लेकिन साथ ही सनातन हिंदू धर्म से जुड़ा ब्राह्मण भी है । दिनांक 23/07/2022 को रिट लेवल 1 का परीक्षा केंद्र बीएन पीएस उदयपुर में जब एग्जाम देने गया तब उसके साथ सनातन हिंदू धर्म एवम ब्राह्मणत्व की आस्था पर जोर जबरदस्ती कर जनेऊ ( यज्ञोपवित ) को जबरदस्ती पहले काटने की कोशिश की फिर जिद और उसके बार बार मना करने के बाद की ये एक पवित्र जनेऊ हे जो एक धागे से बनी ही जिसमे ना कुछ छुपाया जा सकता है और ना ही कुछ गलत किया जा सकता है । बल्कि दूसरे विशेष धर्मो के को ये अधिकार है की वो अपने धर्म की आस्था का पालन जिसमे रहन सहन भी आता ही उससे कर सकते है फिर भी धार्मिक स्वतंत्रता का हक छीनते हुए हिंदू कांस्टेबल भाई द्वारा अंत में उसके साथ जबरदस्ती करते हुए और कैची दिखाते हुए काटने की कोशिश की फिर मुझे अंत में उसे स्वयं को निकालना पड़ा ।
आज से पहले गर्व और खुशी थी की हम एक स्वतंत्र भारत का नागरिक के साथ सनातन हिंदू धर्म का एक ब्राह्मण भी है
लेकिन जो हुआ उसे देख कर स्वतंत्र देश में स्वतंत्रता को ठेस पहुंची और साथ ही हमे सनातन धर्म के भविष्य की चिंता होने लगी ।
आज ये बताए की जो हुआ वो कितना सही था और कितना गलत । और इस बात को गंभीरता से क्योंकि ये हमारे हिंदू धर्म की आस्था का विषय है ।
उपरोक्त घटना केवल ब्राम्हण समाज ही नही सनातन हिंदू समाज के विरुद्ध एक षडयंत्र हे,इसका पुरजोर विरोध करेगे और दोषियों के विरुद्ध पुरजोर कार्यवाही हो अन्यथा आंदोलन किया जाएगा इसका निर्णय विप्रसेना सलूम्बर विधानसभा बैठक में योगेश जोशी आई टी सेल प्रभारी की अध्यक्षता में हुआ ,बैठक में रवि जोशी अध्यक्ष, कमलेश मेहता उपाध्यक्ष बामणिया, यश त्रिवेदी,हर्षद मेहता,राज पांडे गिंगला,जितेंद्र जोशी,नरपाल सेवक,चेतन पांडे गिंगला, अशोक जोशी सगतड़ा, विजय त्रिवेदी बरोडा, मयूरेश औदीच्य सेमाल आदि कई कार्यकर्ता की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
निवेदक
योगेश जोशी ,विप्र सेना आई टी सेल राजस्थान
कमलेश मेहता उपाध्यक्ष विधानसभा सलूम्बर
इनपुट : सत्यवीर सिंह पहाड़ा
