31 जिलों के SP बदले, 91 आईपीएस, 142 आरएएस के तबादले,10 आईएएस को पोस्टिंग
राज्य सरकार ने शनिवार रात को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों के तबादले किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 अफसरों को पोस्टिंग और 2 के ट्रांसफर किए गए। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 142 अफसरों को भी बदला गया। जोधपुर पुलिस कमिश्नर को भी बदल दिया गया है । कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर के रेंज आईजी और 31 जिलों के एसपी बदले। सीएम सिक्योरिटी के आईजी गौरव श्रीवास्तव का उदयपुर रेंज आईजी के पद पर तबादला किया है । जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार का तबादला एटीएस आईजी के पद पर किया है, उनकी जगह उदयपुर रेंज से राजेश मीणा को जोधपुर रेंज आईजी लगाया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह को अजमेर रेंज आईजी लगाया है, जबकि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश प्रथम को जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर लगाया है । जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा का तबादला एससीआरबी आईजी के पद पर किया है। भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश का तबादला अब जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया है। कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड को पुलिस मुख्यालय में आईजी, शरत कविराज को आईजी SOG के पद पर लगाया है।
