स्कूली छात्रों के आपसी विवाद में चाकूबाजी,चाकू लगने से एक छात्र घायल,ऋषभदेव थाना क्षेत्र की घटना

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज़) । थाना क्षेत्र के ऋषभदेव बस स्टेंड पर निजी विद्यालय के दो छात्रों की आपसी लड़ाई में चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया । घायल छात्र स्थानीय कागदर भाटिया निवासी 18 वर्षीय कृष्णा पिता बाबूलाल मीणा है । स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायल का उपचार किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा स्थानीय निजी विद्यालय में कक्षा 12वी का छात्र है । वह सोमवार को परीक्षा सेंटर से 12वीं बोर्ड का अंतिम पेपर देकर बस स्टेंड पहुंचा । इस दौरान विद्यालय के पूर्व दो छात्रों से किसी बात को लेकर बहस हो गई । देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों छात्रों ने कृष्णा पर चाकू से हमला कर दिया और कृष्णा घायल हो गया । आरोपी छात्रों ने कृष्णा पर चाकू से तीन बार वार किए । समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में रिपोर्ट नहीं दी गई है ।

4
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!