ऋषभदेव : गाड़ी खाली करने के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, आरोपी युवक डिटेन
ऋषभदेव,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 48 पर रविवार को गाड़ी खाली कराने के बहाने युवक को बुलाकर सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दर्शनाघाटी ऋषभदेव निवासी सुरेन्द्र पुत्र अमृतलाल मीणा निवासी ने मामला दर्ज करवाया कि 2 मार्च को उसका भाई संजय मीणा घर पर था कि सुबह 11 बजे उसके दोस्त डेलवास निवासी लक्ष्मण उर्फ लसु पुत्र रतनाजी मीणा ने फोन करके गाडी खाली करने बुलाया, फोन आने पर वह घर से निकल गया । फिर वह अपने दोस्त राहुल, सुमित भाई, श्यामप्रसाद के साथ शाम 4 के बजे के आस पास केशरियाजी से घर की तरफ आ रहे थे तो उसने देखा कि मैराथन मार्बल गेट के पास सर्विस रोड पर एक ट्रेलर खड़ा था। जिसके सामने उसका भाई संजय के साथ उसके दोस्त लक्ष्मणलाल परसाद व अन्य व्यक्ति झगड़ा कर रहे थे। जिस पर वह व उसके साथी बीच- बचाव करने गए तो लक्ष्मण ने उनके सामने ही गाडी से लोहे की रोड निकाल कर संजय के सिर में जोर से मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। हमले के बाद लसू एवं उसके अन्य साथी भाग गए। वह तुरंत अपने साथियों के साथ अपने भाई के पास पहुंचा तो उसका भाई चित अवस्था में पड़ा था। तुरंत वह ओर उसके साथी उसके भाई संजय को सीएचसी ऋषभदेव लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया ।

ऋषभदेव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया एवं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मैराथन मार्बल से अभियुक्त डेलवाल परसाद निवासी लक्ष्मण उर्फ लसु पुत्र रतना मीणा को डिटेन किया ।
