एआई फॉर ऑल” कार्यक्रम का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के लोपड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एआई फॉर ऑल कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूक करना और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एआई की बुनियादी जानकारी, इसके महत्व और संभावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान व्याख्याता किशोर सिंह चुंडावत विनोद कुमार, अरविंद कुमार, जय प्रकाश, दामिनी एवं प्रिया साहू भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एआई के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई, जैसे कि मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और एआई के रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए कई प्रश्न पूछे और तकनीक को लेकर अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया।
निर्मल हृदय एजुकेशनल सोसाइटी के प्रवक्ता शैलेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में ‘एआई फॉर ऑल’ कार्यक्रम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं। इस पहल की सफलता हमारे समर्पित प्रशिक्षकों राजू कुंवर चौहान, शिवम् नायक और भेरु सिंह रावल के अथक प्रयासों और शिक्षा मंत्रालय, सीबीएसई और डिजिटल इंडिया के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाती। हमारा उद्देश्य समुदायों को ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है ताकि वे एक उज्जवल और तकनीक-संचालित भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
