ऋषभदेव : तीन माह पूर्व नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

ऋषभदेव,डीपी न्यूज़,शुभम जैन । स्थानीय थाना पुलिस ने तीन माह पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी भूधर फला मगरा बावसी निवासी हाजाराम पिता नारायण लाल मीणा को गुजरात से गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 20 नवंबर को माकड़जपा निवासी हाजाराम पिता दिता मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की 16 नवंबर को रोज की तरह सुबह अपने विद्यालय गई लेकिन हमेशा की तरह शाम को घर नहीं लौटी । जिस पर मैने रिश्तेदारों को पूछा और आस पास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला जिस पर उसके विद्यालय रा उ मा वि भूधर जाकर पता किया तो पता चला कि वह 14 नवंबर से विद्यालय नहीं आई है । थाना प्रभारी राजपुरोहित ने बताया कि दर्ज प्रकरण पर अनुसंधान कर नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया । अनुसंधान के दौरान नाबालिग बालिका ने हाजाराम पिता नारायण लाल मीणा द्वारा अपहरण कर बलात्कार करना बताया । नाबालिग का मेडिकल करवाकर हाजाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की गई तो आरोपी मोबाइल बंद कर गुजरात की तरफ चला गया । जिस पर आरोपी हाजाराम को सपोतरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया ।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!