राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा.लक्ष्मणदास शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर,डीपी न्यूज़,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ.भेरू सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी ने राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के आगामी दो वर्ष के लिए गठित की गई नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उदयपुर डाइट के व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) डॉ.लक्ष्मण दास वैष्णव को शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर प्रदेश महामन्त्री डॉ भेरूसिंह राठौड़, संरक्षक हीरालाल सुधार, महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, प्रदेश सयुक्त संगठन मंत्री विजय मेनारिया , मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया , हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, दर्जन सिंह सिसोदिया सहित उदयपुर संभाग के अनेक शारीरिकों ने डॉ.वैष्णव को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि डॉ वैष्णव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भी है जिन्हें वर्ष 2011 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।