युवा कांग्रेस का भाजपा पर पोस्टर वार
उदयपुर में पोस्टर चिपकाकर युवा कांग्रेस ने पूछाः यह बीजेपी का राष्ट्रवाद हे या आतंकवाद
उदयपुर में हुई साहू हत्याकांड घटना ओर पकड़े गये आतंकवादी के भाजपा से सम्बंध निकलने के बाद कांग्रेस आक्रोश में हे । भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में भाजपा के ख़िलाफ़ पोस्टर वार शुरू कर दिया हे। गुरुवार को उदयपुर में कोर्ट चोराहा एवं शहर के विभिन्न चोराहो पर भाजपा के नेताओ के साथ आतंकीयों के साथ सम्बंध जताने वाले फ़ोटो वाले पोस्टर जगह-जगह लगायें गये।

इसके जरीये युवा कांग्रेस ने पूछा हे- ये भाजपा का राष्ट्रवाद हे या आतंकवाद ? युवा कांग्रेस के प्रदेश माहसचिव अरमान जैन, प्रदेश प्रवक्ता सोरभ शर्मा, यशोदा वर्मा,प्रदेश सचिव रोहित पालिवाल,विधानसभा उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सिधार्थ सोनी,आशीष श्रीवास्तव, अभिजीत खिंची, विक्रम विश्नोई एवं अन्य कई कार्यकर्ता मोजुद रहे॥
