डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखण्ड मुख्यालय के गायरियावास निवासी नन्द किशोर शर्मा को उनके शोध ग्रन्थ के लिए मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा पीएच. डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ. मोहन लाल जाट के निर्देशन में उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों के प्रति अभिधारकों का अभिमत और उसका प्रभाव विषयक शोध ग्रन्थ पर पीएच. डी. की उपाधि प्रदान की गई है।