फतहनगर के जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान: इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

डीपी न्यूज,फतेहनगर,ओमप्रकाश सोनी । तक्ष जैन ने 1 मिनट 27 सेकंड में यूनाइटेड नेशन के सभी 195 देशों के नाम बोलकर 1 विश्वव्यापी कीर्तिमान बनाया है। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। तक्ष को ये सभी नाम कंठस्थ हैं। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, आगरा में दूसरी कक्षा में अध्ययनरत तक्ष के पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स स्टेशन में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि तक्ष की बचपन से ही भूगोल में बहुत रुचि है एवं उसकी याददाश्त भी बहुत अच्छी है। तक्ष के नाना विनोद धर्मावत, पार्षद फतहनगर ने बताया कि इस उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल है ।एयर फोर्स स्टेशन आगरा के उच्च अधिकारियों के द्वारा भी उनकी इस उपलब्धि की प्रशंसा की गई है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!