मेवल क्षेत्र में हकाई – बुवाई में जुटे किसान।l
अधिक बारिश से किसान ने खेत में हल जोते
मेवल क्षेत्र में लगातार चार दिन से बारिश का दौर जारी रहने से किसानों में हलचल बढ़ गई है। दांतीसर में किसान हकाई,बुवाई में लग गए।किसान ट्रेक्टर और बैलों से हकाई कर खरीफ फसलों की बुवाई करने में लग गए हैं कुराबड़,दांतीसर, रोड़दा में बारिश के बाद वातावरण में ठंडक हो गई है
कई क्षेत्रों में फसलों को मिला पानी
क्षेत्र में बोरी में पहले हुई तेज बारिश से किसानों ने बुवाई कर ली थी जिससे खेतो में मक्का,बाजरा,सोयाबीन,ज्वार,ग्वार आदि फसलें उग गई है
इनका कहना है :
क्षेत्र में अधिक बारिश हुई है वहा किसान को बुवाई शुरू करनी चाहिए बुवाई के लिए उन्नत किस्म का बीज प्रयोग करें जिससे किट, खतपतवार बढ़े नही जहा – जहा 45-55 एमएम बरसात हुई है जहा बुवाई हेतु उपयुक्त माना जाता है।
– दीपक वैष्णव कृषि पर्यवेक्षक दांतीसर
इनपुट : करण सिंह सिसोदिया
