वल्लभनगर बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 29 जनवरी को

कार्यक्रम को लेकर बार सभागार में जनरल हाउस की हुई बैठक, बैठक में लिए अधिवक्ताओं ने विभिन्न प्रस्ताव

डीपी न्यूज नेटवर्क,वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । बार एसोसिएशन वल्लभनगर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बार सभागार में अधिवक्ताओं की बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत के नेतृत्व में जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा कर 29 जनवरी को आयोजन करना तय किया गया। अब 29 जनवरी को नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसको लेकर बार ने तैयारियां शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण समारोह के जिला एवं सेंशन न्यायाधीश उदयपुर एवं एडीजे न्यायालय न्यायाधीश, मावली बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। जनरल हाउस की बैठक में बार कार्यकारिणी ने समस्त अधिवक्ताओं की सहमति से कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए।

बुधवार को आयोजित बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के साथ बार हित में अन्य कई निर्णय पारित किए गए। बार की लाइब्रेरी की समस्त नई एवं पुरानी पुस्तकों का हिसाब व स्टॉक रजिस्टर में चढ़ाकर कार्य को व्यवस्थित किया जाएगा। न्यायालय परिसर में बने शौचालय की जांच सक्षम अधिकारी से करवाने को लेकर बार द्वारा पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति के बारे प्रस्ताव लिया गया।

बैठक में अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, डालचंद पोखरना, बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, मुकेश डांगी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, महासचिव बाबूलाल डांगी, धनराज डांगी, उपाध्यक्ष शांतिलाल डांगी, भगवान मेनारिया, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, ललित जैन, पूरण जैन, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, कन्हैयालाल डांगी, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, अभिमन्यु जाट, पुस्तकालय सचिव ललिता गोपावत, सचिव भेरूलाल रावत, विकास ओस्तवाल, नारायण गाडरी, इकबाल मोहम्मद, कपिल टांक, शंकरलाल डाँगी, लहरीलाल डांगी, रौनक कोठारी, हेमंत मेनारिया, शरीफ मोहम्मद, श्रवण कुमार पोखरना, राजमल मेनारिया, मकबूल अहमद, राकेश डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, आशीष मारू, दिनेश डांगी, अभिषेक मेनारिया, पवन मेनारिया, कैलाश मेघवाल, सूरज मेनारिया, भावेश, चर्चिल सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!