सोने की कीमत ऑल टाइम हाई : 10 ग्राम की कीमत 80142 रुपए हुई ; जून तक 85000 रुपए पहुंच सकता है सोना; चांदी 91167 रुपए पहुंची

डीपी न्यूज़ नेटवर्क । सोना आज यानी 22 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 

24 कैरेट – Rs. 80142

22 कैरेट – Rs. 73410

18 कैरेट – Rs. 60107

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 634 रुपए बढ़कर 91,167 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,533 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

 

 

 

Source : DB

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!