खेलो भारत के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के लदानी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेलो भारत के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया। मावली एवं फतहनगर के भाग संयोजक गजेंद्र सिंह राव ने बताया कि पहले दिन विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और दूसरे दिन 1600 मी 1 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्विज प्रतियोगिता प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने खेलों की महत्वता बताइ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हेमराज चौधरी चित्तौड़ प्रांत खेलो भारत प्रमुख स्थानीय महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ नागेंद्र सिंह सोलंकी हिंदी साहित्य के व्याख्याताडॉ महेश तिवारी , स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गाडरी, शंकर जोगी ने किया कार्यक्रम में यामिनी रैगर , राज जोगी, रतन भील, गजेंद्र टॉक, सोनू खटीक आकाश जोगी ,मुकेश गुर्जर, भोपाल सिंह, रंजित सिंह, सोनू मीणा ,चंदा मीणा ,आदि मौजूद रहे।
