डॉ.राठौड़ चुने गए तीसरी बार प्रदेश महामंत्री
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन टोंक के कृषि विभाग ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ जिसमें दो दिनों तक पूरे प्रदेश के शारीरिक शिक्षक एकत्रित हुए विभिन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । साथ ही दूसरे दिन प्रदेश की दो साल के लिए नई कार्यकारी का गठन किया गया ।
उदयपुर से डॉ. भेरू सिंह राठौड़ को प्रदेश महामंत्री निर्विरोध तीसरी बार व प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी जोधपुर से प्रदेश सभा अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान राजसमंद से चुने गए उदयपुर से प्रदेश सरक्षक हीरालाल सुथार प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मण दास वैष्णव प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय मेनारिया चुने गये
