उदयपुर के भूपालपुरा में अल सुबह चाकूबाजी की घटना : युवक के हाथ-पैर और जांघ पर वार किया, हमलावर भी घायल हुआ

उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में गुरुवार अल सुबह एक युवक पर चाकू से हमले की घटना हुई। इसमें हमला करने वाले को भी चोट आई। जानकारी के अनुसार शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रताप सिंह के मकान में उदयपुर के रावजी का हत्था निवासी उदित नामक युवक घर में जाकर हंगामा करने लगा।

इसी दौरान घर में रहने वाले किराएदार हरीश बुनकर ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने हरीश पर हमला कर दिया और उसको चाकू मारना शुरू कर दिया। इस बीच आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और देखा तो चाकू के वार से हरीश के हाथ-पैर और जांघ में चोट आई। आनन-फानन में उसे वहां से कुछ लोग महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले गए। वहां पर उसका उपचार किया गया और उसके बाद उसको छुट्टी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके हाथ में चाकू था जो बाद में वहीं छोड़ दिया। झगड़े के दौरान चाकू मारने वाला उदित भी घायल हो गया जिसको एमबी अस्पताल ले जाया गया।

घर के मालिक प्रताप सिंह ने बताया कि वह रूम में सो रहा था कि अचानक आवाज आई तो वह बाहर आकर नीचे देखा तो वह दरवाजे पर चढ़ा हुआ था। हाथ में चाकू लेकर सबको मारने की धमकी दे रहा था। इस बीच हरीश ने समझाने की कोशिश की तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी का कहना है कि आरोपी ने हाथ में कुछ पहना था उससे हमला किया लेकिन मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!