सेमारी-आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत, नोनिहालो को बाहर बरामदे में बैठाकर हो रही पढ़ाई
उदयपुर जिले के सेमारी क़स्बे के पुरानी राप्रावि परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र सेंटर A के भवन की हालत जर्जर अवस्था मे होने से छोटे छोटे बच्चो के लिए खतरा साबित हो रहा है,बता दे कि बारिश के कारण छत से बाहर गिरने वाला पानी अब सीधा कमरों के अंदर गिरने लगा है,जिससे कमरों की चार दिवारी सहित छत का सीमेंट भी रह रह कर गिर रहा है,दीवारों में आई बड़ी बड़ी दरारें अब डराने लगी है,कमजोर छत व दीवारों के गिरने की दहशत से बच्चो को बाहर बरामदे में कुछ देर बैठा कर छुट्टी कर दी जाती है,कमरों में पानी गिरने के कारण न तो लाइट व्यवस्था है और ना ही पंखों की व्यवस्था जिससे छोटे छोटे बच्चो को गर्मी से बचाने के लिए बरामदे में बैठने के अलावा कुछ भी सहारा नही है,आंगनवाड़ी संचालिका ने पूर्व में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवम स्थानीय जन प्रतिनिधियों को समस्या से कई बार अवगत करवाया पर आज तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नही हुई और ना ही किसी ने कभी ध्यान दिया,स्कूल समय के दौरान आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चो को सुरक्षित रखने के लिए संचालिका का ध्यान हर पल छत व दीवारों पर ही लगा रहता है,की कही कुछ हादसा ना हो जाये,आज की ही बात करे तो आंगनवाड़ी में टीकाकरण के केम्प के दौरान महिलाएं अपने नवजात शिशुओं को लेकर आंगनवाड़ी परिसर में फैले कीचड़ से गुजरते हुए वहां पहुची तो भवन के बाहर बरामदे में ही
बैठाकर बच्चो को टीकाकरण किया गया।
इनपुट : जितेंद्र पंचोली
