बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुस कर चाकू से हमला,सैफ के सिर,गले और पीठ पर जख्म; सर्जरी हुई

मुंबई,डीपी न्यूज नेटवर्क । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। सैफ को रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है। डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘कल देर रात एक अज्ञात आदमी एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसा और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और उसे शांत कराने लगे, तो उसने सैफ अली खान पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया।’

उन्होंने बताया, ‘अभी तक यह क्लियर नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या लुटेरे के साथ हुई हाथापाई में वह घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की जांच कर रही है।’

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!