श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड 23.12 करोड़ रुपए,1 किलो सोना और 89 किलो चांदी भी मिली

चित्तौड़गढ़,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिले के सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार दान का नया रिकॉर्ड बन गया। एक महीने (दिसंबर) में सांवरा सेठ मंदिर में 23.12 करोड़ रुपए रुपए का दान मिला है। ये राशि एक महीने में मिली अब तक की सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही 1 किलो 260 ग्राम सोना, 89 किलो 667 ग्राम चांदी और कई देशों की करेंसी भी मिली है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी। इससे पहले जुलाई-2024 में लगभग 19 करोड़ 60 लाख 53 हजार 963 रुपए मिले थे।

मंदिर मंडल के सदस्य भैरूलाल सोनी ने बताया कि 29 दिसंबर को राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया। पहले दिन 3 करोड़ रुपए की काउंटिंग हुई। उसके बाद मंदिर में भीड़ होने के कारण काउंटिंग बंद कर दी गई। 6 जनवरी को दूसरे राउंड में सात करोड़ 76 लाख 69 हजार, तीसरे राउंड में 4 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपए, चौथे राउंड में 4 करोड़ 85 लाख 15 हजार और 9 जनवरी को पांचवें राउंड में 44 लाख रुपए की गिनती हुई। इसके अलावा ऑफिस और ऑनलाइन से 5 करोड़ 38 लाख 90 हजार 140 रुपए मिले। दिसंबर में कुल 23 करोड़ 12 लाख 84 हजार 140 रुपए दान में प्राप्त हुआ।

भंडार से एक किलो 40 ग्राम सोना और 43 किलो 144 ग्राम चांदी मिली। जबकि ऑफिस में 220 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 46 किलो 523 ग्राम चांदी दान में मिली। कुल एक किलो 260 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 89 किलो 667 ग्राम चांदी मिली है ।

3
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!