जल मिशन हर घर जल योजना से वंचित ग्रामवासी
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के मावली उपखंड की ग्राम पंचायत ढूंढिया के किर खेड़ा, किर की चौकी हर घर जल योजना से वंचित ग्राम पंचायत ढूंढिया के युवा समाज सेवी संदीप चौबीसा ने बताया पूरे देश में मोदी सरकार हर घर जल पहुंचाने का काम कर चुकी हैं। कई क्षेत्रों में यह काम चल रहा है ऐसे में किर खेड़ा, किर की चौकी वंचित है नहीं किसी विभाग, अधिकारी, जनप्रतिनिधि का भी ध्यान नहीं हैं ग्रामवासियों ने नाराज़गी जताई ज़िला कलेक्टर को इस समस्या से अवगत करवाया जायेगा। इस मौके पर बाबू लाल किर, ओम प्रकाश किर, बाबू लाल किर, मोहन किर, पुरण किर, शंकर लाल, मोहन लाल, भीमराज, पप्पू लाल,उदयलाल, नानालाल, भंवर लाल , लच्छीराम किर, तेजपाल, शंकर लाल, दलीचंद, भीमराज, भागचंद्र, उदयलाल किर उपस्थित थे।
