उत्कर्ष कोचिंग के देशभर में स्थित सेंटरों पर आयकर विभाग की छापेमारी,क्लास से बच्चों को बाहर निकाला, मोबाइल जब्त

जयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । राजस्थान की उत्कर्ष कोचिंग एक बार फिर विवादों में है। देशभर में स्थित कोचिंग के सेंटर्स पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। सुबह करीब छह बजे जयपुर, जोधपुर, कोटा, इंदौर, प्रयागराज सहित अधिकतर केंद्रों पर अलग-अलग टीमें पहुंचीं। यहां क्लासेज से बच्चों को बाहर निकालकर सभी डॉक्युमेंट्स जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने सेंटर्स पर मौजूद स्टाफ के मोबाइल भी जब्त किए हैं। जोधपुर के 16 और जयपुर-इंदौर-प्रयागराज के एक-एक ठिकानों पर आयकर विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। अचानक हुई कार्रवाई से कोचिंग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उत्कर्ष कोचिंग के जयपुर सेंटर में 15 दिसंबर 2024 को गैस लीक (शुरुआती दावा) के कारण 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स बेहोश हो गए थे। घटना के बाद स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया था। रातभर छात्र नेता सेंटर के बाहर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सेंटर को सील कर दिया था। हालांकि, इस पूरे मामले में नगर निगम की जांच टीम ने दावा किया था कि सेंटर में कुछ नहीं मिला है। बच्चों ने बयान दिया था कि मिर्ची की गंध के कारण परेशानी हुई थी।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!