ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर की श्रद्धांजलि अर्पित

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज ) ।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के  निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव ने श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की । पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार जैन ने कहा कि उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा,उन्होंने भारत को आर्थिक संकट से उभार कर विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया । इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य केसर dदेवी मीणा , नगरपालिका अध्यक्ष मनीष मीणा ,नगर कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव अध्यक्ष पियुष ( महावीर ) नागदा ,पार्षद  अशोक लूनदिया, नरेश मेघवाल, दयाप्रकाश पहाड़, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन,ऋषभदेव मंडल अध्यक्ष अमरचंद कलासुआ, सरपंच संघ अध्यक्ष हांजाराम मीणा, कागदार सरपंच शांतिलाल मीणा, मांडवा सरपंच बद्रीलाल ,घोड़ी सरपंच दिलीप मीणा,सरपंच कावरचद मीणा,  चंपालाल मीणा सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों अग्रिम संगठनों के सदस्यों सहित कई कार्यकर्ताओ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!