सवा दो साल से लापता महिला की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ़्तार,दोनों भाइयों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी सौतेली मां की हत्या
ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । सवा दो साल से लापता महिला की हत्या कर लाश जमीन में दफनाने के मामले ऋषभदेव थाना पुलिस ने 3 और आरोपीयो को गिरफ़्तार किया है । उक्त प्रकरण में पूर्व में मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । थानाप्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि तंत्र मंत्र के चक्कर में तांत्रिक महिला और अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों सौतेले बेटों ने उनकी सौतेली मां को अगवा कर हत्या की और शव को नदी किनारे दफना दिया था । प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए पूर्व में कन्हैयालाल, तांत्रिक महिला रोडकी देवी ओर अन्य साथी जीवा को गिरफ्तार किया जा चुका है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर शेष अभियुक्तों की तलाश कर उगमना कोटड़ा निवासी अनिल पिता सुखलाल अहारी, घोड़सर फला भनात निवासी रेखा देवी पत्नी जीवा मीणा , उगमना कोटड़ा निवासी फुलबा पत्नी कन्हैयालाल मीणा को गिरफ्तार किया है । एवं अभियुक्तों से मृतक संगीता देवी के पैरों के टंके (कड़े) एवं मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है शेष मुल्जिमों की तलाश जारी है ।
