दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा,किसी गाड़ी से टकराता तो हो सकता था जयपुर टैंकर ब्लास्ट जैसा हादसा

डीपी न्यूज नेटवर्क । jaipur में हाईवे पर टैंकर पलटने से हुए अग्निकांड ने हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं (Accident ) को लेकर चिंता बढ़ा दी है । सरकार (Goverment ) ब्लैक स्पॉट खत्म करने की मुहिम चलाने का दावा कर रही है । ऐसी ही दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Express way) पर हो गई, जहां केमिकल से भरा टैंकर पलट गया ।  हालांकि गनीमत यह रही कि यह किसी और वाहन से नहीं टकराया,जिससे बड़ा हादसा होने से तल गया । यह हादसा अलवर के रैणी के समीप एक्सप्रेसवे पर हुआ । जयपुर से दिल्ली जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलट हो गया ।  रैणी थाना क्षेत्र के चैनल नम्बर 140 के पास हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । जानकारी के मुताबिक देर रात यह ट्रक असंतुलित हो गया और उसके बाद पलट गया ।

हादसे के बाद टैंकर से केमिकल (Chemical ) का रिसाव जारी रहा,हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि टैंकर में थिनर केमिकल भरा हुआ था। ऐहतियात के लिए दो फायरब्रिगेड मौके पर मोजूद हैं ।  साथ ही पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है ।  केमिकल ज्वलनशील होने की वजह से पूरी सावधानी रखी जा रही है।

जयपुर में हुए गैस टैंकर हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है । राजस्थान उच्च न्यायालय ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है ।  नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति अनूप कुमार ढंड की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को तय की है । आदेश में कहा गया है कि व्यापक जनहित में सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर काबू पाने के लिए समाधान खोजने के खातिर (घटना का) स्वतः संज्ञान लिया जाता है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!