पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया में राज्यपाल बागड़े ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैया लाल मेनारिया,बांसड़ा । उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि पशुपालन गोपालन डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रकाश कुमार के निर्देशन में टु राज. आर. एन. वी. रेजीमेंट के एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल का स्वागत राजूवास की कुलपति आचार्य डॉ मनोज दीक्षित,सांसद सीपी जोशी,वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी द्वारा पौधा ओर उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने महाविद्यालय में अतिथि गृह,महाविद्यालय की चार दिवारी व कॉलेज परिसर से जोर जी का खेड़ा तक सड़क का शिलान्यास किया साथ ही पशु चिकित्सा पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया के गौरवमय 17 वर्ष की उपलब्धियो की चित्रात्मक मैगजीन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ किशन राम बागडे ने कहा कि पशु चिकित्सक बनना एक कठिन कार्य है क्योंकि पशु चिकित्सा बेजुबान पशुओं का दर्द समझकर उनका इलाज करता है।राज्यपाल ने राजस्थान में डेयरी फार्म व्यवस्था की प्रशंसा की ओर कहा कि राजस्थान का दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरा स्थान है जो गर्व की बात है।दूध का व्यवसाय आज गरीब काश्तकार से लेकर अमीर व्यक्ति कर रहा है वहीं राज्यपाल बागडे ने बकरी पालन पर जोर दिया और कहा कि बकरी सबसे कम बीमार होने वाला पशुधन है और बकरी के दूध में औषधि गुण भी पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए अति लाभकारी है।राज्यपाल बागडे ने अपने उद्बोधन में देसी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी जोर दिया व प्रदेश में संचालित गौशालाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार 1100 से 1200 करोड़ का गौशालाओं को अनुदान देती है साथ ही राज्य में डेयरी सेक्टर में कॉपरेटिव के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथि पशुपालन मंत्री जोराराम ने पशु चिकित्सकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते राज्यपाल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही तीनों शिलान्यास कार्यों की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। मंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों व योजना का बारे में पशु चिकित्सकों को विस्तार से वर्णन किया साथ ही प्रदेश में पशुओं के लिए चल रही मोबाइल वेटरनरी यूनिट की प्रशंसा की और कहा कि सरकार द्वारा चल रही इस यूनिट द्वारा पशु चिकित्सा पशुपालकों के द्वार जाकर पशुओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं।कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भूमि से वीर शिवाजी महाराज की भूमि तक का जयकारा लगवा कर राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि नए वर्ष में पशुओं के स्वास्थ्य पर सरकार द्वारा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत मे पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. बलवंत मेश्राम ने सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम सुरेंद्र पाटीदार,एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल,पुलिस उपाधीक्षक वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन, भींडर सीआई पुनाराम गुर्जर, वल्लभनगर थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह, पूर्व अधिष्ठाता सी एस वैष्णव, निदेशक अनुसंधान डॉ बीएन श्रृंगी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व आस पास के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
