सोना एक दिन में 865 रुपए तो और चांदी 2660 रुपए सस्ती : अब चांदी 88370 रुपए किलो और सोना 74785 रुपए प्रति 10 ग्राम ; एकाएक गिरावट की वजह…फेस्टिवल और वेडिंग सीजन थमा, अंतरराष्ट्रीय कारण भी

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सोना-चांदी की कीमत पिछले 10 दिन के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। गुरुवार को भी इन धातुओं में गिरावट रही। जेवराती सोना 865 रुपए टूटकर 74,785 प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि चांदी स्टैंटर्ड 2660 रुपए घटकर 88370 रुपए किलो रही। पिछले 10 दिन में चांदी 4700 रुपए प्रति किलो तक टूटी है, जबकि सोना 2130 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ है। 12 दिसंबर को चांदी के भाव अधिकतम स्तर 93170 रुपए किलो थे। इसी दिन सोना भी सबसे अधिक स्तर 76915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। बता दें कि 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू हुआ था। उस दिन चांदी के भाव 90530 रुपए प्रति किग्रा व जेवराती सोने के भाव 74400 रु. प्रति 10 ग्राम रहे थे। अब 15 दिसंबर से खरमास लग गया। ऐसे में सावों पर भी ब्रेक लग गया।

सर्राफा व्यवसायियों के मुताबिक इन धातुओं में गिरावट के कई कारण हैं। अब वेडिंग और फेस्टिवल सीजन थमने के बाद बाजार में सोने-चांदी की डिमांड कम हो गई है। अब मलमास शुरू होने के बाद सोना चांदी के भाव गिरे हैं। इनके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी कारण हैं।

राजस्थान सर्राफा संघ के संरक्षक इंदरसिंह मेहता ने बताया कि बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप के सख्त बयानों के बाद भी गिरावट आई है। ट्रंप ने भारत में ब्याज दर बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने दुनिया में चल रहे युद्धों पर भी विराम लगाने का दावा किया है। इससे भी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर असर पड़ा है। आगामी दिनों में भावों में और गिरावट की संभावना है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!