श्रीजी प्रभु की हवेली में गीता जयंती के अवसर पर हुआ विशेष आयोजन

नाथद्वारा,डीपी न्यूज नेटवर्क,नरेंद्र पालीवाल। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली में बुधवार मगसर शुक्ल पक्ष ग्यारस, गीता जयंती के अवसर पर श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु को विशेष श्रृंगार धरा कर प्रभु को विशेष भोग अरोगाया गया। गीता जयंती के इस विशेष अवसर पर गो.ति. 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्र दमन जी) महाराज श्री की आज्ञा से मोती महल चौक में गीता जयंती के अवसर पर गीता जी के पाठ का विशेष आयोजन रखा गया,उत्थापन दर्शन पश्चात कर्मकांडी एवं वेद के ज्ञाता इक्यावन पंडित ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक सस्वर वाचन कर प्रभु के सम्मुख गीता जी का पाठ किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय ने सभी पंडितों को ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर उनका समाधान किया। इस अवसर पर मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर के पंड्या जी परेश नागर, विद्या विभाग के प्रमुख यदुनंदन त्रिपाठी, राजेश्वर त्रिपाठी, रामदेव दीक्षित, मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि सैकड़ो सेवक एवं वैष्णव जन उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!