विकल्प संस्थान द्वारा मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ 

  • फतहनगर विकल्प संस्थान द्वारा मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । संस्थान द्वारा 16 दिवसीय अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 25 गांव और 17 विद्यालय में अलग-अलग मुद्दों से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नारा लेखन, रैली , कैंडल रैली , होली दहन, संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियां, धारणाएं , लड़कियों और महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की रोकथाम को लेकर आज 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस आदर्श कन्या महाविद्यालय फतेहनगर एवं विकल्प कार्यालय पर मनाया गया।विकल्प साथी ममता द्वारा विकल्प संस्थान के कार्य के बारे में बताया गया ‌ । रीना द्वारा 16 दिवसीय अभियान और मानवाधिकार दिवस के बारे में जानकारी देते हुए लड़कियों के साथ संवाद किया गया साथ ही नारा देते हुए कहा कि -अब नहीं बोलेंगे, तो कब बोलेंगे।

हम नहीं बोलेंगे, तो कौन बोलेंगे ।

यहां नहीं बोलेंगे ,तो कहां बोलेंगे। लड़कियों को प्रेरित किया गया।

इसी के तहत कार्यालय में कुसुम द्वारा महिलाओं के अधिकार को लेकर चर्चा के साथ प्रेरणादायक वीडियो दिखाकर महिलाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक किया और हिंसा के विरोध में आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम एक दूसरे के प्रति सहयोग में खड़े नहीं होंगे तो आवश्यकता होने पर हमारे लिए कौन खड़ा होगा , इसके लिए हमें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनना होगा व नारा देते हुए कहा कि हिंसा मुक्त रास्ते, बराबरी के वास्ते के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया इस दौरान संस्थान वॉलंटियर ऐश्वर्या व महाविद्यालय से 50 लड़कियां और 7 शिक्षक, कार्यालय में 40 महिलाओं ने भाग लिया ।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!