उदयपुर : जमीनी विवाद में भतीजों ने की चाचा की लठ्ठ से पीट पीटकर की हत्या

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर के बेकरिया थाना सर्कल के पांडीबोर गांव में जमीनी विवाद के चलते सगे दो भतीजों ने अपने चाचा को लट्ठ से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते सोमवार को सगे भतीजे शैतान व रेशमा पुत्र जोता गरासिया ने चाचा भूताराम पिता धीरा गरासिया उम्र 42 पर लट्ठ से हमला कर दिया। हमले में भूता को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हत्या के बाद दोनों आरोपी शैतान और रेशमा मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर बेकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक भूता का बेटा गुजरात में मजदूरी का काम करता है। जिसे सूचना दे दी है उसके आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!