अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गारियावास बडियार ओर कार्यालय चमनपुरा मावली के राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पू,प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर के 68वे महापरिनिर्वाण दिवस पर अतिथियों एवं शिक्षक सदस्यों द्वारा अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
देशबंधु ने बताया की प्रदेश स्तर के समस्त विद्यालय एवं राजकीय कार्यालयों में सभी महान पुरुषों की जयंतीया एवं महापरिनिर्वाण दिवस पर माला एवं पुष्पो से श्रद्धांजलि दी जाए और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया साथ ही सत्य, अहिंसा ,धर्म आदर्शों,बातों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए जिसमें ऐसे भारत देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महामानव, आधुनिक भारत के शिल्पकार, नॉलेज ऑफ सिंबल, नारी उत्थानकर्ता गरीबों शोषितो भारतीय संविधान निर्माता, प्रथम कानून मंत्री ,समाज सुधारक , छुआछूत भेदभाव अस्पृश्यतावाद को मिटाना महिलाओं को शिक्षा से जोड़ना और इनका स्लोगन शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो , भारत देश के सभी बालक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ कर ही भारत देश का विकास कर सकते हैं।
