त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में 30 बजरंगियों ने धारण किए त्रिशूल
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान मे शनिवार को वीरपुरा स्थित श्री गातोड़ जी मंदिर प्रांगण मे त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान करीब 30 युवाओं को देश और धर्म क़ी रक्षा क़ी शपथ दिलाकर त्रिशूल दीक्षा करवाई गयी । इस दौरान संगठन के महावीर पटेल द्वारा इन सभी बजरंगियों का मार्गदर्शन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा भी धर्म, देश और समाज की रक्षा शस्त्र के माध्यम से क़ी गयी । दीक्षा में करीब पांच इंच का प्रतीकात्मक त्रिशूल प्रदान किया गया। इस दौरान खेमराज पटेल नानजी पटेल डालचंद पटेल देवीलाल पटेल रुपलाल पटेल रमेश पटेल गिरीश पटेल प्रशांत चौबीसा नरेश पटेल देवीलाल पटेल पुष्कर मीणा नरेश पटेल दिनेश लोहार नरेश पटेल लोकेश पटेल प्रकाश वैष्णव शंकर पटेल विज्जु वेद राजेश शर्मा श्याम सुन्दर शर्मा प्रिंस शर्मा जगदीश शर्मा रूद्र शर्मा वैभव वैष्णव आदि युवा उपस्थित रहे ।
