जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का जोशी ने किया उद्घाटन

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड के फतहनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरताना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया मे अंडर 11 वर्षीय बालक बालिकाओ का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 नवंबर 2024 को आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि भाजपा विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, सरपंच लक्ष्मी कुंवर झाला विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, संयोजक रोशन लाल सुथार,घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत, कैलाश चंद्र गाडरी, राजेश चपलोत, बादल सिंह, मावली चेयरमैन हेमराज जाट,

प्रधानाचार्य शिव कुमार आमेटा, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, राजस्थान शारीरिक शिक्षक प्रदेश महामंत्री डॉक्टर भेरू सिंह, शारीरिक शिक्षक जिला अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया,राष्ट्रीय शिक्षक संघ के शंकर लाल जाट, सुधीर कुमार शर्मा, चंद्रशेखर जाट, प्रवीण जैन, कैलाश चन्द्र खराड़ी, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार एवं पू प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, प्रबोधक जिला अध्यक्ष सुखलाल डांगी, वाक् पीठ अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार आमेटा, प्रधानाचार्य भान सिंह, मनोज कुमार समदानी, शारीरिक माध्यमिक शिक्षा अध्यक्ष लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रारंभिक शिक्षा युगल किशोर शर्मा, शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल, प्रहलाद राय उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मां शारदा को दीप प्रज्वलित कर माला पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि सांसद महोदय सीपी जोशी ने उद्बोधन में कहा की गांव खरताना के ग्रामीणों की जो मांग है मेगा हाईवे रोड बनाना, उच्च माध्यमिक विद्यालय में छः कमरों की घोषणा की गई और नन्दसमन्द से खरताना तालाब को भरने का आश्वासन दिया गया इस खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बालकों को अनुशासन में रहकर अनुशासन से बालक खेल जीत सकता है इसलिए टूर्नामेंट में भी अनुशासन बनाए रखते हुए अनुशासन में खेले माता-पिता गुरु जी का आशीर्वाद लेकर ही आगे बढ़ेंगे भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने सभी अतिथियों और बालक बालिकाओं का स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य शिवकुमार आमेटा ने मांग की विषय वार वरिष्ठ व्याख्याता अध्यापकों को लगाया जाए जनरल रेफरी चमन सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में जिला स्तर बाल-बालिकाओं की कुल 28 टीमो ने भाग लिया। जिसमें बालक 500 ,बालिका 501 कुल 1200 खिलाड़ी एवं दल प्रभारीयो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वप्रथम उद्घाटन मैच कबड्डी छात्र वर्ग में झाडोल व भिंडर के बीच कबड्डी मैच खेला गया उसमें झाडोल टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार आमेटा, पायल मैडम द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!