अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही से मचा हड़कंप : 2 दिन में 14 मामले,14 ट्रैक्टर- ट्रॉलियां जब्त

भीलवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता और एसपी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभियान के तहत 2 दिन में 14 मामले दर्ज किए गए और 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। खनिज अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान के तहत नियमित चैकिंग की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अब तक परिवहन विभाग सहित कुल 90 मामले दर्ज किए गए हैं और 8 बड़ी मशीनें एवं 50 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।

गुलाबपुरा क्षेत्र में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से खनिज बजरी का परिवहन करते हुए पकड़ी गईं और उन्हें थाने में खड़ा कराया गया। बड़लियास क्षेत्र में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध खनिज बजरी के परिवहन में जब्त की गईं। मांडलगढ़, हमीरगढ़ और शंभूगढ़ क्षेत्र में भी एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनिज बजरी के परिवहन में जब्त की गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!