प्राथमिक विद्यालयो की 11 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग 

  • जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए जाने का दिया भरोसा
  • पांच वर्षों के अंतराल के धनेरिया (मावली) में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता 

डीपी न्यूज नेटवर्क,भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ननिहाल सिंह चौहान से मिला एवं उन्होंने 11 वर्षीय आयु वर्ग की प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेरिट एवं भाग लेने के जिला स्तरीय प्रमाण पत्र देने की मांग की। पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं लेकिन यह प्रतियोगिता पांच वर्षों के अंतराल के बाद में आयोजित की जा रही है कोरोना काल के बाद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ । विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को जिला स्तर पर सभी प्रतिभागियों में भाग लेने का एवं विजेता उप विजेताओ को मेरिट प्रमाण पत्र दिए जाते हैं । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि ऐसे में मांग की गई कि इस सत्र में मावली ब्लॉक द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 30 नवंबर से आयोजित करवाई जा रही है जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा नानिहाल सिंह चौहान ने जिला खेलकूद संचालन समिति को प्रमाण पत्र की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए इसमें भाग लेने वाले सभी बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र समय पर दिए जा सके ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!