महिला को नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट : सब इंस्पेक्टर को महिला ने थप्पड़ मारा,चेहरे को नाखून से नोंचा;कांस्टेबल से भी की मारपीट

जोधपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । महिला को नोटिस देने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। महिला और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। मामला जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र का है। उप निरीक्षक सूरसागर कैलाश पंचारिया ने बताया- गेवां बाईपास रोड महाराणा प्रताप कॉलोनी (सूरसागर) के रहने वाले राजेन्द्र सिंह सांखला के सूरसागर थाना से सब इंस्पेक्टर कैलाश पंचारिया सहित टीम नोटिस तामिल करवाने व जांच के लिए नोटिस देने पहुंची थी। मामला पड़ोसी के घर में पथराव करने का था। टीम ने राजेन्द्र सिंह सांखला की बेटी शिवानी सांखला (21) को आवाज लगाई। दरवाजा शिवानी की मां रामकंवरी और उनके बेटे विनय सांखला ने खोला। इस पर पुलिस टीम ने शिवानी को थाने आने का कहा और नोटिस थमाया। इसके बाद मां-बेटे झगड़ा करने लगे और पुलिस से गाली-गलौच करने लगे। पुलिस टीम विनय सांखला को दस्तयाब कर थाने ले जाने लगी। तब रामकंवरी और शिवानी ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की।

उप निरीक्षक कैलाश पंचारिया को थप्पड़ जड़ दिया और चेहरे को नाखून से नोच लिया। सहायक उपनिरीक्षक सूरताराम से भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान रामकंवरी ने पुलिस जाब्ते को झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए खुद के कपड़े फाड़े। इस पर पुलिस ने रामकवंर को भी दस्तयाब किया। थाने में रामकंवरी ने पानी मांगा। इसके बाद पानी के लौटे से खुद के सिर पर चोट पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!