उदयपुर में पूर्व राजघराने में वर्चस्व की जंग : एकलिंगजी के दर्शन करने के लिए निकले विश्वराज,बड़ी संख्या में पुलिस और समर्थक मौजूद ; एकलिंगजी में दर्शन के बाद होगी शोक भंग के रस्मे

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में छिड़ा विवाद अब भी जारी है। इस बीच आज पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगजी (भगवान शिव को समर्पित मंदिर) के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 10 बजे अपने समोर बाग पैलेस में उन्होंने पारंपरिक तौर पर घोड़ी की पूजा की और दूसरी रस्में निभाईं। इस दौरान उनकी पत्नी और सांसद महिमा कुमारी और सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। यहां से विश्वराज सिंह लवाजमे के साथ करीब 20 किलोमीटर दूर मंदिर पहुंचेंगे। इसे पूरे रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को इस पूरे विवाद पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। विश्वराज सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराज सिंह ने एक-दूसरे को सोमवार को हुई हिंसक झड़प के जिम्मेदार बताया। दोनों ने ही सरकार व जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए।लक्ष्यराज ने कहा कि सरकार में बैठे एक व्यक्ति के इशारे पर पूरा विवाद हो रहा है। वहीं, कलेक्टर ने सिटी पैलेस के आसपास धारा-163 (पहले 144) लागू कर दी है।

विश्वराज सिंह ने की पूजा-अर्चना की

एकलिंगजी दर्शन जाने से पहले परंपरा है कि घर के बाहर से घोड़ी पूजन और जो दूसरे भगवान के प्रति पूजा की जो भी रस्म है, उनको पूरी करके ही यहां से निकलते हैं।

परिवार के कुछ प्रमुख लोगों के साथ करेंगे दर्शन

उदयपुर SP योगेश गोयल ने बताया कि एकलिंगनाथजी मंदिर में विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके परिवारजन, उनके साथ के कुछ प्रमुख लोगों को एंट्री दी जाएगी। ज्यादा भीड़ आती है तो उन्हें कुछ देर के लिए बाहर ही रोक लिए जाएगा।

विश्वराज सिंह मेवाड़ के एकलिंगजी के दर्शन के बाद शोक भंग की रस्म भी होगी। मंदिर में दर्शन के दौरान उनके साथ भिंडर व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

मंदिर के आसपास बढ़ाई सुरक्षा, एसपी पहुंचे

  • एकलिंगनाथजी मंदिर में आज पूर्व राज परिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ दर्शन को आयेंगे।
  • मंदिर में दर्शन सुबह 10:30 खुलेंगे, जो दोपहर करीब 1:30 बजे तक चालू रहेंगे। इसके बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगें।
  • मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर उदयपुर एसपी योगेश गोयल पहुंचे
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!