डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के बाजारों में एक युवक चाकू लहराता हुआ लोगो को डराते धमकाते हुए घूम रहा था कि कल्याणपुर पुलिस थाने के ग़श्ती दल के हेडकांस्टेबल दिलीप सिंह ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भाखरा विजयनगर गुजरात निवासी 21 वर्षीय सुजीत पुत्र बाबूभाई डामोर को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया ।