गौ माता को राजमाता घोषित कराने की मांग
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के वदनपुर निवासी राव चतरसिंह द्वारा मुख्यमंत्री से गौमाता को राजमाता बनाने की मांग को लेकर मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंपा। राव चतरसिंह ने बताया कि गाय से हमे बहुत अधिक लाभ है गाय को हम माता मानते है गाय से प्राप्त दूध, गोबर, मूत्र से हमे अनेकों लाभ प्राप्त होते है। महाराष्ट्र में भी सरकार द्वारा देशी गाय को राजमाता का दर्ज दिया गया है। राजस्थान सरकार द्वारा भी देशी गाय को राजमाता का दर्जा दिया जाए। राव चतर सिंह 85 वर्षीय वृद्ध होकर उनके पावों में दर्द होते हुवे भी गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर अपने पौते कमलेंद्र सिंह के साथ उपखंड कार्यालय की सीढ़ी को चढ़े और ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते समय पूर्व अध्यक्ष जयेश कुमार जैन, खूबीलाल रैगर, राहुल, कमलेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
