डांगी ने दिया सहृदयता का परिचय

बांसड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी को आज पता चला कि खेरोदा थाना के कांस्टेबल ड्राइवर लीला राम पुरोहित का कल रात्रि भटेवर चौराहे पर नाका बंदी के दौरान एक मोटर साइकिल से टक्कर लगने से घायल हो गए । जिनके सिर में गंभीर चोट लगने से उन्हें गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया ।विधायक डांगी अपने क्षेत्र के कर्मचारी के प्रति सहृदयता भाव को रोक नहीं पाए और सीधे गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंच गए घायल कांस्टेबल लीलाराम पुरोहित के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ गीतांजलि हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों को उच्चतम इलाज के निर्देश दिए। लीलाराम के स्वास्थ्य को लेकर वल्लभनगर डीएसपी राजेंद्र कुमार जैन ,थानाधिकारी सुरेश विश्नोई आदि भी इलाज को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हे।लीलाराम के सरल और सहज यक्तित्व को लेकर क्षेत्रवासी भी कायल हे ।खेरोदा अमरपुरा,आदि गांवों से भी क्षेत्र वासी गीतांजलि मिलने पहुंच रहे हे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!