अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव सम्पन्न
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव चार चरण के अंतर्गत पूर्ण हो गए हैं। चौथे एवं अंतिम चरण के चुनाव के साथ ही मतगणना हुई और समाज को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के लिए धीरज पानेरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पिछले सात वर्षों से अध्यक्ष जसराज मेहता को 100 वोट से हराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सिरमौर बने। जीत की सूचना मिलते ही वहाँ मौजूद युवा झूम उठे और आतिशबाजी कर जीत जश्न मनाया।
जीतने के बाद धीरज पानेरी सीधे आवरी माताजी के श्रीचरणों में पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी युवाओं, वरिष्ठ ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया और यह जीत सभी युवाओं, ग्रामीणों की बताई है। निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं चारो जोन के उपाध्यक्ष, मंत्री पदो पर जीतने वाले प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।
चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे मतगणना शुरू हुई जो रात पौने दो बजे खत्म हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार जसराज मेहता, धीरज पानेरी एवं रूपलाल मेनारिया मैदान थे। जिसमें से पहले चरण गिर्वा उदयपुर जोन में जसराज मेहता को 739, धीरज पानेरी को 836 एवं रूपलाल मेनारिया को 11 मत मिले।
दूसरे चरण मध्यप्रदेश जोन में जसराज मेहता को 1224, धीरज पानेरी को 750 एवं रूपलाल मेनारिया को 10 मत, तीसरे चरण वल्लभनगर जोन में जसराज मेहता को 615, धीरज पानेरी को 1329 एवं रूपलाल मेनारिया को 18 मत एवं चौथे चरण चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जोन में जसराज मेहता को 1623, धीरज पानेरी को 1386 एवं रूपलाल मेनारिया को 30 मत मिले। इस तरह चारो जोन से जसराज मेहता को 4201, धीरज पानेरी को 4301 एवं रूपलाल मेनारिया को 69 मत मिले, जिससे धीरज पानेरी 100 वोट के अंतर से जसराज मेहता से जीते।
इसी तरह महामंत्री पद पर सत्यनारायण मेनारिया को 3971, भरत मेनारिया,धीनवा को 4368 मत मिले और भरत मेनारिया 397 से वोट से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर ओंकारलाल तेजावत, गवारड़ी को 4972, नारायण लाल मेनारिया 3406 मत मिले। ओंकारलाल तेजावत 1566 मतों से विजयी रहे।
चारो जोन का परिणाम
गिर्वा, उदयपुर जोन
उपाध्यक्ष
- अर्जुन लाल मेहता 895
- भंवरलाल मेनारिया 684
- अर्जुन लाल मेहता 211 वोट से विजयी
मंत्री
- भूपेश मेनारिया 591
- ओमप्रकाश मेनारिया 416
- दीपलाल मेनारिया 570
- भूपेश मेनारिया 21 वोट से विजयी
मध्यप्रदेश जोन
उपाध्यक्ष
- प्रकाश पुरोहित 894
- पुष्कर नागदा 549
- भगवती प्रसाद नागदा 14
- श्यामसुंदर नागदा 504
- प्रकाश पुरोहित 345 वोट से विजयी
मंत्री
- डमरलाल मेनारिया 805
- ओमप्रकाश पानेरी 683
- कैलाश चंद्र नागदा 467
- डमरलाल मेनारिया 122 वोट से विजयी
वल्लभनगर जोन
उपाध्यक्ष
- ओमप्रकाश मेनारिया 1229
- रोशन मेहता 706
- ओमप्रकाश मेनारिया 523 वोट से विजयी
मंत्री
- यशवंत मेनारिया 1064
- केसरीमल मेनारिया 879
- यशवंत मेनारिया 185 वोट से विजयी
चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जोन
उपाध्यक्ष
- उदयलाल मेनारिया 667
- दशरथ मेनारिया 882
- प्रेमशंकर मेनारिया 753
- शौकीन मेनारिया 670
- दशरथ मेनारिया 129 वोट से विजयी
मंत्री
- श्यामलाल मेनारिया 1237
- सत्यनारायण शर्मा 1712
- सत्यनारायण शर्मा 475 वोट से विजयी
