मामूली विवाद पर मेहमान आए युवक की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही
Oplus_131072
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलख गढ़ावत ने दीपावली पर मामूली बोलचाल में हुए विवाद पर मेहमान आए युवक की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में आरोपी बिलख कलावत निवासी दिलीप पिता मनोहरलाल मीणा को गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को प्रार्थीया बिलख गडावत निवासी मणी देवी पत्नि नारायण मीणा मय अपने पति नारायणलाल पिता गौतम जाति मीणा निवासी डावत फला गोरिम्बा ऋषभदेव रिपोर्ट दर्ज करवाई की दीपावली 1 नवंबर के दिन मै मेरे मकान के सामने बीड (खेत) में बकरियाँ चरा रही थी। मेरी बेटी कांता व जमाई बाबुलाल मीणा मेहमान आये हुये थे । दिन में करिब 4.00 बजे के आस पास मेरा जमाई बाबु पैदल-पैदल दुकान पर विमल गुटखा लेने गया जो विमल गुटखा लेकर वापस घर की तरफ आ रहा था कि पास में पत्थर के कोट पर दिलीप पिता मनोहर लाल बैठा हुआ था । जो मेरे जमाई को आवाज देकर रोकने लगा मेरे जमाई के नही रुकने पर दिलीप कोट से नीचे उतरकर जमाई को रोकाकर बहसबाजी करते हुए हाथपाई करने लगा , तथा दिलीप ने उसके पेंट की जेब से एक धारदार चाकु निकाल कर मेरे जमाई को जान से मारने के ईरादें से जोर से पेट के उपर वार किये , हमला कर दिलीप उसके घर की तरफ भाग गया। मेरे जमाई को हम जनरल हॉस्पीटल उदयपुर मे ले जाकर भर्ती कराया जहा पर ईलाज चला लेकिन 11 नवंबर को सुबह ईलाज के दौरान मेरे जमाई बाबुलाल की मृत्यु हो गयी ।
उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए विशेष टिम का गठन कर अभियुक्त की तलाश की गयी तो घटना के बाद अभियुक्त गुजरात की ओर जाने की जानकारी मिली । जिस पर लगातार दबिश दी गई तो जानकारी मिली कि अभियुक्त गुजरात से अपने पुनः गांव की तरफ आ रहा है । जिस पर आरोपी दिलीप पिता मनोहर मीणा को बिलख गांव की पहाड़ियों पर घेरा देकर गिरफ्तार किया ।
