दो दिन में दो परीक्षा ओर दोनों परीक्षाओं के सेंटर में 400 किलोमीटर की दूरी : अभ्यर्थी को 24 घंटे का भी नहीं मिला समय ; 17 और 18 नवंबर को होनी है परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक ही विषय के दो प्रश्न पत्र 18 घंटे के अंतराल में 400 किलोमीटर दूरी पर रख दिए। भर्ती का टाइम टेबल और सेंटर सामने आने के बाद अब अभ्यर्थी परेशान है। अभ्यर्थी का कहना है कि वह 18 घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी कैसे तय करेगा। वही महिला अभ्यर्थीयों को ओर भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है । बता दें कि लोक सेवा आयोग द्वारा 10 नवंबर को संस्कृत शिक्षा विभाग के स्कूल लेक्चरर भर्ती का टाइम टेबल और अभ्यर्थियों के सेंटर की सूचना जारी की है।

एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि इस भर्ती के लिए दो पेपर एक सामान्य अध्ययन और दूसरा अध्यापन विषय का होना है। एक पेपर का परीक्षा केंद्र 17 नवंबर को उदयपुर में है, वहीं दूसरे पेपर का परीक्षा केंद्र 18 नवंबर को 400 किलोमीटर दूर जयपुर दिया गया है। जिसके कारण वह परेशान है।
महिला अभ्यर्थी ने कहा कि लोकसेवा आयोग को या तो समय अंतराल अधिक देना चाहिए था या दोनों ही पेपर का परीक्षा केंद्र एक ही शहर में देना चाहिए था। अलग-अलग शहरों में और दूरस्थ परीक्षा केंद्र देने से न केवल अभ्यर्थी को लम्बी दूरी तय करनी पड़ेगी, बल्कि मानसिक दबाव का भी सामना करना पड़ता है।
