महिला थाने में एसीबी का छापा : थाने में मिले लाखों रुपए,नोटों के बंडल पर लिखे थे मुकदमों के नंबर; SHO के घर से भी मिला सवा लाख रुपया कैश

भरतपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । महिला थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के छापे में लाखों रुपए बरामद हुए। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे ACB की टीम महिला थाने पहुंची और एसएचओ भंवर सिंह समेत सभी स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी। टीम रीडर के पद पर तैनात जयसिंह के कमरे में घुसी और अलमारी की चाबी लेकर उसकी तलाशी शुरू की। टीम ने शिकायतकर्ताओं की फाइलों को भी सर्च किया, जिनमें साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिली। टीम ने SHO के क्वार्टर पर भी छापा मारा, जहां सवा लाख रुपए बरामद किए गए।

फाइलों के साथ रखे थे नोटों के बंडल

ACB के एएसपी अमित सिंह ने बताया- एक गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार चेकिंग की गई। महिला थाना रीडर जयसिंह के कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ली गई। उसमें फाइलों के साथ नोटों के करीब 15 बंडल रखे थे, जो कुल 4 लाख 70 हजार रुपए हैं। बंडल पर मुकदमों के नंबर भी अंकित थे। एसएचओ के घर पर भी सर्च ऑपरेशन किया। वहां से सवा लाख रुपए का कैश बरामद किया गया।

ACB के अनुसार- परिवादियों की शिकायतें मिली थीं कि महिला थाने में शिकायतकर्ताओं से पैसे लिए जाते हैं। ACB की टीम ने महिला थाने में रखी शिकायतकर्ताओं की फाइलों को जब्त कर लिया।

फिलहाल एसएचओ भंवर सिंह और रीडर समेत थाना स्टाफ से पूछताछ जारी है।

 

 

 

 

source : DB 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!