नाथद्वारा को मिराज ग्रुप की नई सौगात : मिराज स्पोर्ट्स सेंटर ; खेल जगत में रचेगा इतिहास ,30 हजार दर्शक का स्टेडियम तैयार

राजसमंद,डीपी न्यूज नेटवर्क । राजसमंद के नाथद्वारा में 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला खेल स्टेडियम बनकर तैयार है। स्पोर्ट्स सेंटर के निर्माण के साथ, यह नया स्टेडियम नाथद्वारा को क्रिकेट और खेल उद्योग का प्रमुख स्थल बनाने की दिशा में नया कदम है।मिराज ग्रुप ने इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, स्पोर्ट स्फीयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ संचालन और प्रबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य एक ऐसा उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना है जो खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोले और खेल के विभिन्न व्यवसायिक पहलुओं को आगे बढ़ाए। स्पोर्ट स्फीयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक, अजिताभ राजन और देवजीत चक्रवर्ती ने बताया कि यह सेंटर खेल और आधुनिक तकनीक का संगम बनेगा, जो खिलाड़ियों, कोच और पेशेवरों को उभरते प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्टता के लिए तैयार करेगा। मिराज ग्रुप के अध्यक्ष, मदन पालीवाल ने कहा, भारत में केवल एक क्रिकेट स्टेडियम होना पर्याप्त नहीं है। हमें एक ऐसा संपूर्ण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चाहिए जो खेल क्षेत्र में मूल्यवर्धन करे और इससे जुड़े सभी व्यक्तियों चाहे वो खिलाड़ी हों, कोच हों या अन्य पेशेवर के कौशल को निखारे। स्टेडियम न केवल खेल आयोजन का स्थान बनेगा बल्कि खेल क्षेत्र के भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं और पेशेवरों को विकसित करने का माध्यम भी बनेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!