पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जयसमंद व सल्लाडा में जनसभा को किया संबोधित
डीपी न्यूज नेटवर्क,सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ, नितेश पटेल । राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत सलूंबर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शांति देवी मीणा के समर्थन में कल्ला जी विकास संस्थान जयसमंद व सल्लाडा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मतदाता सिर्फ मतदाता नहीं है।वह मत के निर्माता है।जागरूक मतदाता ही प्रगतिशील देश का निर्माता होता है और मतदाता की जागरूकता ही देश को विकास की ओर अग्रसर करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और विश्व पटल पर अपनी नई छाप छोड़ रहे हैं।आज हम विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।मोदी की गारंटी के परिणाम स्वरूप ही देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार हैं।इसलिए इस विधानसभा उपचुनाव 2024 में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करने और प्रदेश को विकास पथ की ओर अग्रसर करने में अपना योगदान दे।
राठौड़ ने कहा कि आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण और समावेश की दिशा में मोदी सरकार ने अपने केन्द्रीय बजट 2024-25 में जनजातीय वर्ग के लिए 13 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को भी मंजूरी दी।इस मिशन का लक्ष्य 79 हजार 156 करोड़ रुपये के बजट से आकांक्षी जिलों में 63,000 से अधिक जनजातीय गांवों को बेहतर बनाना है। इससे करीब 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोग लाभान्वित होंगे।मोदी सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रगतिशील है।
राठौड़ ने कहा कि 5 वर्षों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर होगी यानी 17 हजार अरब की अर्थव्यवस्था को 29 हजार अरब की अर्थव्यवस्था बनेगी। वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत व विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा।डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही आज राजस्थान में 18 लाख गरीबों को पक्के घर हो चुके हैं।हर घर स्वच्छ पेयजल के जरिए 25 लाख ग्रामीण घरों में 15 हजार करोड़ की लागत से जल पहुंचाने के कार्य किए जा रहे हैं।
राठौड़ ने कहा कि मैं धोरो की धरती से आया हूं।मैं शेखावाटी से चलकर आया हूं।हम गहरा पानी पीते हैं और हम गहराई से बात भी करते हैं।आज में जिस धरती पर खड़ा हूं कहते हैं यहां मान और मर्यादा की इतिहास छुपा हुआ है।यह वो धरती है या तप और तपस्या का इतिहास है। बलिदान का इतिहास है।इतिहासकार अचंभा करते हैं। “चुण्डावत मांगी सैनाणी,सिर काट दे दियो क्षत्राणी” की इस धरती के कण कण में गौरवशाली इतिहास की गाथाएं हैं।
राठौड़ ने कहा कि मोदी के तीसरी टर्म का मतलब है तीन गुना स्पीड से कामों का होना।केंद्र में मोदी सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल गरीब,युवा महिला और किसान को समर्पित रहा है।पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल रहा है।देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो चुके हैं।सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र लेकर भाजपा की सरकार आगे बढ़ रही है।इसका परिणाम हमनें प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की जीत से देखा है।कांग्रेस का घमंड टूटा है और आगामी 13 नवंबर को इस उपचुनावों में भी कांग्रेस को फिर से पटखनी देनी है और चहुंओर कमल खिलाना है।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष नाथू सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार,गजपाल सिंह राठौड़,नाहर सिंह जोधा, मदन सिंह कृष्णावत,नाहर सिंह खरका,जिलाध्यक्ष चंद्र गुप्त सिंह चौहान,सांसद मन्ना लाल रावत,देवेंद्र सिंह, कूर सिंह,ललित सिंह सिसोदिया,करण सिंह पंवार सहित समस्त मेवल,छप्पन एवं वागड़ के राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
