खैरवाड़ा : एक युवक से अवैध एक नाल बोर बन्दूक बरामद,सुनसान जंगल से युवक को किया गिरफतार
खेरवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिला पुलिस अधीक्षक योगश गोयल के निर्देशानुसार, अति0 पुलिस अधी0 ,खेरवाडा अंजना सुखवाल एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव राजीव राहर के निकट पर्यवेक्षण में दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी पुलिस थाना खेरवाडा के नेत्तृव में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन कर थाना क्षैत्र के गांव सरेडी के सुनसान जंगल से एक युवक से अवैध एक नाल बोर बन्दूक बरामद की एवं युवक को गिरफतार किया गया।
खैरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम पुलिस चौकी जवास सर्कल मे गश्त कर रही थी कि झुथरी से सरेडी जाने वाले सुनसान पहाडी जंगल से जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति पैदल पैदल सरेडी की तरफ तेज कदमो से जा रहा था जिसके बाय कंधे मे एक नाल की बडी बन्दुक थी उक्त व्यक्ति को पीछे से जाप्ता पुलिस की सहायता से रूकने का ईशारा किया मौके से गाडी से निचे उतरकर उक्त व्यक्ति को पकडा व उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम विकास पिता शंकरलाल परमार मीणा उम्र 32 वर्ष निवासी सरेडी फला होनरवाव पुलिस थाना खैरवाडा जिला उदयपुर का होना बताया।विकास मीणा को उक्त एक नाल बन्दुक बोर के संबध मे कोई वैघ कागजात एंव दस्तावेज के बारे मे पुछा तो विकास कुमार ने कोई वैघ दस्तावेज नही होना बताया। उक्त एक नाल बोर बन्दुक अवैध होने व विकास कुमार द्वारा अपने कब्जे मे रखना अपराध आर्म्स एक्ट के तहत आना पाया जाने मौके से बन्दूक को जब्त कर अभियुक्त विकास मीणा को गिरफतार किया गया।
